भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का संचालन अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुञ्ज, हरिद्वार (उत्तराखण्ड) द्वारा होता है। जो अखिल विश्व गायत्री परिवार का केन्द्र है। यह नैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित स्वयंसेवी संस्था है। जिनके संस्थापक संरक्षक वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ, पं.श्रीराम शर्मा आचार्य एवं स्नेह सलिला माता भगवती देवी शर्मा जी है। इस संस्था के विश्वभर में 15 करोड़ से अधिक अनुयायी हैं। गायत्री चेतना केन्द्र, गायत्री शक्तिपीठ, गायत्री प्रज्ञापीठ नामों से 5000 से अधिक शाखाएँ भारत में हैं। विश्व के 90 देशों में गायत्री परिवार की शाखाएँ स्थापित हैं।